शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होमआगरामहंगाई ने तोड़ी आम जनता की कमर, घरेलू गैस सिलेंडर फिर हुआ...

महंगाई ने तोड़ी आम जनता की कमर, घरेलू गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा

देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है अब महंगाई आम जनता की रसोई तक पहुंच गई है बुधवार को आगरा में घरेलू गैस  सिलेंडर के नए  रेट जारी किए गए है। अब आम जनता के लिए खाना पकाना भी मुश्किल होता जा रहा है। 

जानिए आगरा के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पर 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर पर 8.50 रुपये की कटौती की गई है। ऑल इंडेन गैस डिसटीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर अब 1065.50 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत ₹1015.50 रुपये थी। 19 किलो का व्यावसायिक सिलेंडर अब 2062 रुपये का हो गया है। बीते महीने इसकी कीमत 2070. 50 रुपये थी। इसी महीने व्यावसायिक सिलेंडर पर 191. 50 रुपये कम हुए थे। बुधवार से नई दर लागू हो गई है।

RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments