शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होमइतिहासमनीष कश्यप पत्रकारीता से पहले क्या करते थे...

मनीष कश्यप पत्रकारीता से पहले क्या करते थे…

मशहूर Youtuber मनीष कश्यप के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा, जो खुद को सन ऑफ बिहार कहते हैं.  मनीष कश्यप अपने वीडियो के माध्यम से बिहार के लोगो की परेशानियों को दिखाते हैं और बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं. ऐसा वो अपने वीडियो में कहते हैं. लेकिन मनीष कश्यप पहले क्या थे और क्या करते थे आपको बताते हैं.

मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1991 बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बहुत ही छोटे से गांव डुमरी महनवा में हुआ.  मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है. उनका नाम Document से पता चला था. मनीष कश्यप बचपन से ही पढ़ाई में काफी रूचि लेते थे, मनीष कश्यप ने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गांव से ही 2007 में पूरी की तथा 12वीं की पढ़ाई 2009 में पूरी करने के बाद महाराष्ट्र आ गए, यहाँ पर सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे से सिविल इंजीनियर की डिग्री 2016 में प्राप्त की थी.

इंजीनियर की डिग्री प्राप्त करने के बाद मनीष कश्यप ने कहीं पर भी नौकरी करने की बजाय वापस अपने राज्य बिहार लौट आए और पत्रकारिता को अपना पेशा बनाया. मनीष कश्यप अपनी पढाई पूरी कर पुणे से वपस बिहार आए तब उनकी driving लइसेंस खो गई थी जब वो दोबारा अपनी लाइसेंस बनवाने के लिए गए तब उन्होंने देखा की यहाँ बहुत करप्सन है.  फिर वो वहां की वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीया. 2018 में मनीष कश्यप अपना यूट्यूब चैनल बनाए. उसके बाद 2020 में बिहार विधानसभा चनपटिया से विधानसभा सीट से निर्दलीय उमीदवार के रूप में चुनाव लड़ी और लगभग 9239 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments