सिकन्दराराऊ ।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव महाजन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से व्यापारी हित में मांग करते हुए कहा कि लगभग डेढ़ साल से मध्यम वर्गीय व्यापार तवाह है ऐसे मे यह वर्ग भी आपसे कुछ उम्मीद रखता है ।
उन्होंने कहा कि व्यापार कर विभाग में पंजीक्रत कोरोना से मृत हुए व्यापारियो को व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाया जाय। जिसमें मृतक आश्रितों को दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है। इसके अलावा मध्यम वर्गीय् व्यापारियों को एक्मुस्त आर्थिक राहत पैकेज प्रदान किया जाए। अभी पिछले हफ्ते ही विद्युत नियामक् आयोग द्वारा विद्युत बिलों में बढोत्तरी हेतु सरकार से सिफारिस की है जिसे अबिलम्ब अस्वीक्रत्क र मूल्य बृद्धि को रोका जाए , क्योंकि उत्तर प्रदेश मे पहले से ही अन्य राज्यों की तुलना में बिजली काफी मंहगी है। तीन महीने की जी0 एस0 टी0 माफ की जाए। कोमर्सियल् बिजली के बिलो में छूट प्रदान की जाए।
किसी भी सरकारी बकाये पर व्यापारी भाइयों पर दवाब ना बनाते हुए किश्तो में बसूली की जाए।
हाथरस/सिकंदराराऊ (पवन पंडित )।
महाशिवरात्रि पर्व एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार...
अलीगढ़ सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स फेडरेशन का “लोकतंत्र और पत्रकारिता” विषयक प्रांतीय सम्मेलन
अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं...