शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमअलीगढ़मंगलायतन विवि में मनाया गया महिला दिवस

मंगलायतन विवि में मनाया गया महिला दिवस

मंगलायतन विश्वविद्यालय में महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।

अलीगढ़, 09 मार्च।

मंगलायतन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विवि सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान और उसके समाज में स्थान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। विश्वविद्यालय तथा हॉस्पिटल की महिलाओं ने भागीदारी की।

आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान के लिए विचार भी रखे गए। दृश्य एवं कला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूनम रानी ने कहा कि सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस रूस में मनाया गया था। सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। बेटी और बेटों में किसी भी प्रकार का फर्क न करें। एचआर मैनेजर  रैना सिंह ने कहा कि सभी बेटियों को बेहतर शिक्षा दें जिससे समाज आगे बढ़ेगा। डॉ दीपशिखा ने कहा कि  बेटियों को अवश्य शिक्षा दें और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें। मनीषा उपाध्याय कहा कि इंटरनेशनल वूमेंस डे यह केवल एक दिन नहीं, एक पर्व है। विजया सिंह ने कहा कि  बेटियों का सम्मान करें। डॉ. धनुषा ने कहा कि घर और कार्यक्षेत्र दोनों ही स्थानों पर महिलाएं अपनी भूमिकाओं को बखूबी निभा रही हैं।

डॉ0 स्वाति अग्रवाल, डॉ. हिरा फातिमा, डॉ. फराह खान ने गीत सुनाया। रीना ठाकुर व सादिया मसरूर ने गजल सुनाई। डॉ आकांक्षा, पूनम गुप्ता, सपना, बबली, पलख, शिप्रा, लता, ममता आदि ने नृत्य किया। सभी महिलाओं को टाइटल भी दिए गए। इस दौरान डॉ शगुफ्ता परवीन, डॉ मंजरी, डॉ स्नेहलता, अनुराधा, दीपा, श्रद्धा, याशिका, अनुष्का, श्रुति,शुभि, गौरांगी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments