शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमअलीगढ़भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

स्वास्थ्य कर्मी अपने व्यवहार और समर्पण से आम जनता का विश्वास और दिल जीते – के पी सिंह सोलंकी

कासगंज (ब्रजांचल/डॉ विनय शौनक)।
ब्लॉक सिढपुरा, गंजडुंडवारा, पटियाली ब्लॉक के चिकित्सा कर्मियों को करौना काल में दी गई सेवाओं के मद्देनजर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष के. पी सिंह सोलंकी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप, डिप्टी सीएम ओ डॉ कुलदीप, पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ शैलेन्द्र यदुवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि करौना काल में चिकित्सा कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किये बिना अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और पटका प्रदान किया गया! इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा के पी सिंह सोलंकी ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी अपने व्यवहार और समर्पण से आम जनता का विश्वास और दिल जीते जिससे हर क्षेत्र में और ज्यादा सम्मान बढेगा।
इस अवसर पर 62 चिकित्सा कर्मियों को सम्मान प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments