मौजूदा दौर में बेटियां अपनी शिक्षा और हुनर से कामयाबी की इबारत लिख रही हैं। इसमें लड़कियां, लड़कों से कहीं पीछे नहीं हैं बल्कि हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दे रही हैं। साथ ही देश विदेश में ब्रजभूमि का नाम रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में अब हाथरस की एक और बेटी का नाम जुड़ गया है। हाथरस के कस्बा सासनी की रहने वाली सोनाक्षी शर्मा ने अलीगढ़ में हुई राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग एसोसिएशन आई आई एम टी चैंपियनशिप में हुई 80 किलो ग्राम वर्ग में गोल्ड जीतकर कस्बे का ही नहीं जिले का भी नाम रोशन किया है। बेटी के घर का ही नहीं जनपद के भी नाम रोशन किया है। बेटी के आने पर सोनाक्षी व उनके कोच विवेक चौधरी का ढोल नगाड़ों व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सोनाक्षी ने बताया कि उसका सपना है कि बो देश के लिए भी सोना लेकर आये। अभी उसका चयन इंडियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
हाथरस/सिकंदराराऊ (पवन पंडित )।
महाशिवरात्रि पर्व एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार...
अलीगढ़ सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स फेडरेशन का “लोकतंत्र और पत्रकारिता” विषयक प्रांतीय सम्मेलन
अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं...