शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होमराजनीतिबृजलाल खाबरी ने कहा बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा

बृजलाल खाबरी ने कहा बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा

सूबे  के कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर  पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को सत्ता से उखाड़ फेंकना का निर्देश दिया। पूरे देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। जिसमें  एक तरफ देश की संस्थाओं को बेचने वाले लोग हैं तो वहीं दूसरी तरफ देश को बचाने वाले लोग हैं।

आपको बता दें कि बृजलाल खाबरी ने मंगलवार यानी 18 जुलाई को पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, भाजपा सरकार की ‘‘जनविरोधी नीतियों’’ को उजागर करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ बूथ स्तर तक जाने के निर्देश दिये। पार्टी द्वारा बताए गए बयान के अनुसार पिछले साल हुए राज्य विधानसभा के चुनाव लड़ने वाले पार्टी उम्मीदवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई थी। जिसमें प्रतिभागियों ने सुझाव दिए और लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए संकल्प लिया।

बृजलाल खाबरी ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

खाबरी ने कहा एक तरफ भाजपा के नेतृत्‍व वाले राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लोग हैं। जो पिछले नौ साल से देश की संस्थाओं को नीलाम करने में लगे हैं और उन्हें महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, महिला उत्पीड़न, किसान उत्पीड़न दिखाई नहीं दे रहा है। और दूसरी तरफ इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) है। जिसने देश की आजादी और निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और वह संविधान में निहित भारत के विचार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस इस रणनीति पर काम करेगी

बृजलाल खाबरी ने कहा, इन दोनों पक्षों की चुनावी लड़ाई में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को साल 2024 में जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि, हम सभी को पूरी निष्ठा के साथ बूथ स्तर तक जाकर लोगों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताना है और उसकी पोल खोलनी है। सूत्रों के अनुसार बैठक में मौजूद प्रतिभागियों ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लोगों में काफी उत्साह है, और लोग कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। साथ ही प्रतिभागियों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रियता से जनता के बीच जा रहे हैं और लोग उनकी बातों को गंभीरता से सुन भी रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments