आगरा से दो युवक वृंदावन के प्रेम मंदिर के दर्शन करने आ रहे थे। आते समय युवकों को पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुबह एसएन हॉस्पिटल में इलाज के वक्त दम तोड़ दिया।
आगरा क्षेत्र के सुशील नगर निवासी नितिन (22) पुत्र लक्ष्मण सिंह साथी रिंकू (25) पुत्र प्रेमसिंह के साथ शाम लगभग 7 बजे घर से वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर दर्शन की कहकर निकले थे। लगभग 7:45 बजे थाना फरह में हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रिंकू ने शनिवार को सुबह आगरा के एसएन हॉस्पिटल में मौत हो गई। फरह पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
छह दोस्त, तीन बाइकों पर निकले थे दर्शन करने
पोस्टमार्टम गृह पर नितिन के परिजनों ने बताया कि 6 दोस्त तीन बाइकों पर सवार होकर वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। दो बाइकें पीछे थीं। इसी बीच यह हादसा हो गया। बाइक पर पीछे से आए उसके दोस्तों ने ही घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिवारीजन मौके पर पहुंच गए।
सिकन्द्राराऊ |
ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मद्देनज़र क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ जे.एन. अस्थाना और प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ ने शुक्रवार को कस्बा सिकन्द्राराऊ व पुरदिलनगर के मुख्य बाजारों...
- सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
- जिलाधिकारी नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा
सिकन्दराराऊ ।
नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी की नियुक्ति न होने के कारण पालिका...
- प्रकाशकों के प्रतिनिधिमंडल को किया आश्वस्त
नई दिल्ली। भारत के प्रेस महापंजीयक योगेश कुमार बावेजा ने प्रकाशकों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पंजीकरण...