शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमराजनीतिपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 28 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 28 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई

सिकंदराराऊ।

यशोदा भवन जीटी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कम्प्यूटर क्रांति के जनक , भारत रत्न एवम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 28 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुभाष चंद्र शर्मा ने की तथा संचालन युवा नेता निखिल वर्ती पाठक ने किया।    जिला उपाध्यक्ष जहीरुद्दीन पीरज़ादा ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था एवं कंप्यूटर क्रांति के माध्यम से देश को एक नई दिशा प्रदान करने का काम किया था। उन्होंने 21वीं सदी में एक नए भारत का सपना देखा था। जिसे साकार कर के दिखाया ।आज देश उसी रास्ते पर तरक्की की ओर बढ़ रहा है।कांग्रेस नगर अध्यक्ष  हसीन खान एवं युवा नेता निखिल वर्ती पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी शांति के अग्रदूत थे। जो पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा रहे थे और देश तरक्की कर रहा था।देश के दुश्मनों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने उनकी हत्या कर दी।इस अवसर पर राशिद कुरैशी, राजीव वार्ष्णेय, सिराज अहमद, मयंक उपाध्याय ,सारिव पठान, आदिल सैफी ,आसिफ कुरेशी, अवनीश कुमार, अवनीश राजू, प्रशांत चौहान ,आकाश जाटव, विष्णु ठाकुर ,सारिक वारसी, संतोष बाल्मीक ,हर्ष मोनिया, आकाश कुमार ,अब्दुल्ला कुरेशी, फैसल कुरेशी ,रूद्र शर्मा, यतेंद्र शर्मा, समीर कुरैशी आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments