शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होमअलीगढ़पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह की ₹ 5.77 करोड़ की संपत्ति...

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह की ₹ 5.77 करोड़ की संपत्ति जब्त

अलीगढ़ पुलिस द्वारा  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह  गुड्‌डू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की  गई है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पूर्व  जि0 पं0 अध्यक्ष की 5 करोड़ 77 लाख 25 हजार रुपए की  संपत्ति जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार अरो पी  ने अवैध कब्जे करके और फर्जी बैनामा बनाकर यह संपत्ति अर्जित की थी। गैंगस्टर के साथ ही वह गुंडा एक्ट, हिस्ट्रीशीटर जैसे विभिन्न मामलों में नामजद आरोपी हैं।

जिला बदर चल रहे हैं तेजवीर सिंह

सिविल लाइंस पुलिस ने पूर्व जि0 पं0 अध्यक्ष की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की है। पुलिस ने गुड्‌डू के साथ उनके पुत्र दीपक  और कार्तिक चौधरी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में 2 फरवरी 2022 को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

इसमें तेजवीर सिंह  गुड्‌डू को गैंगलीडर बनाया गया था। आरोपियों के खिलाफ मडराक, क्वार्सी व अन्य थानों में भी मुकदमें दर्ज हैं। जिसके चलते पुलिस ने तेजवीर सिंह गुड्‌डू को 11 मई को एडीएम सिटी राकेश पटेल की न्यायालय ने छह महीने के लिए जिला बदल भी कर दिया था। जबकि उनके दोनों बेटे पहले से जिला बदर चल रहे थे।

सुखरावली की संपत्ति  जब्त की गई है

मूल रूप से थाना महुआखेड़ा के सुखरावली निवासी तेजवीर सिंह गुड्‌डू की गांव में काफी अचल संपत्ति है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद सारी संपत्ति का व्यौरा जुटाया और अब कार्रवाई की है। पुलिस  गांव में पहुंची और लाउडस्पीकर के जरिए पूरे गांव में ऐलान किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उनकी संपत्ति को कब्जे में लिया। संपत्ति जब्त की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव में उनकी मौजा सुखरावली गाटा संख्या 30, 31, 32, 34, 227, मौजा सुखरावली गाटा संख्या 11, 135, 2998, 89, मौजा सुखरावली गाटा संख्या 33, मौजा सुखरावली गाटा संख्या 10 और मौजा सुखरावली गाटा संख्या 29, मौजा सुखरावली गाटा संख्या136 नंबर की जमीन जब्त की है।  इसमें सील और सरकारी बोर्ड लगा दिया। जिससे कोई इस संपत्ति को खरीद या बेंच न सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments