शनिवार, जुलाई 27, 2024
होममथुरापुलिस की तैयारी कर रहे युवकों ने प्रशासन से लगाई गोल चक्कर...

पुलिस की तैयारी कर रहे युवकों ने प्रशासन से लगाई गोल चक्कर बनवाने की गुहार

गोवर्धन ग्रामीण आंचल के युवक सुबह उठते ही आर्मी व पुलिस की तैयारी को लेकर दौड़ लगाने के लिए निकल पड़ते हैं। गोवर्धन क्षेत्र में कोई भी मिनी स्टेडियम ना होने के कारण यह युवक रोड पर दौड़ लगाते हुए नजर आते हैं। सड़क पर यह अपने व्यायाम भी करते हैं। जिसके चलते आए दिन अज्ञात वाहनों से इनके साथ कोई ना कोई घटना का डर सताता रहता है। इसी के चलते आज गोवर्धन मथुरा मार्ग स्थित अड़ींग बाईपास पर सुबह दौड़ लगा रहे हैं। बच्चों ने शासन प्रशासन से गोल चौक या बैरिकेडिंग लगवाने की मांग की है। युवाओं का कहना है कि वह मथुरा से गोवर्धन जाने वाले मोड पर आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। यहां अधिक मोड होने के कारण वाहन चालकों को अंदाजा नहीं लग पाता और वह किसी ना किसी घटना को अंजाम दे देते हैं। यहां अगर कोई गोल चौकिया बैरिकेडिंग लग जाए तो घटनाएं नहीं होंगी इन घटनाओं का डर उन्हें आए दिन सताता रहता है। और उन्हें तैयारी करने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। हमें आपको यह भी बताना है कि पूर्व में भी यहां कई बड़े एक्सीडेंट हो चुके हैं। जिसमें स्थानीय लोगों की जान भी जा चुकी है। बावजूद इसके अभी तक प्रशासन ने इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया है। अब देखना यह है कि प्रशासन क्या इन युवकों की बात को अपने संज्ञान में लेते हुए यहां गोल चक्कर या बैरिकेडिंग लगवा पाएगा या फिर  तैयारी कर रहे युवक यूं ही दहशत में अपनी तैयारी करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments