मलावन के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस नेशनल हाईवे पर पलट गई। इस बस में 18 यात्री सवार थे। वहीं एक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
सोहराबगेट डिपो की बस सोमवार की शाम कानपुर से मेरठ जा रही थी। बस में 23 यात्री यात्रा कर रहे थे। बस मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत छछैना के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। इसमें जसवंत निवासी चांदपुरा कन्नौज की मौत हो गई।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह सहित एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम सदर शिव कुमार, तहसीलदार सदर सीपी सिंह, शहर कोतवाल रामेंद्र शुक्ला पहुंचे।
इस दौरान घायलों से जानकारी की घायलों ने बताया कि कुछ यात्री बस में सो रहे थे। अचानक बस पलट गई उन्हें जानकारी नहीं हो पाई। वही दो घायलों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी। डिवाइडर पर चढ़कर पलटी है। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है। बस नेशनल हाईवे पर सांड से टकराकर पलटी है।
बीएस गार्डन बाजिदपुर में हुआ शस्त्र पूजन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर...