शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमब्रजडाॅ. कमल कौशिक जी को रक्षा मंत्री भारत सरकार ने किया सम्मानित:...

डाॅ. कमल कौशिक जी को रक्षा मंत्री भारत सरकार ने किया सम्मानित: सिकन्दराराऊ में हर्ष की लहर

मथुरा (बृजांचल ब्यूरो):

डाॅ. कमल कौशिक, प्रदेश संयुक्त महामंत्री, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उ.प्र. को भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सर कार्यवाह डाॅ. कृष्ण गोपाल, भारत सरकार के मंत्री संतोष गंगवार एवं समिति के अध्यक्ष प्रो. डाॅ. मोहन लाल छीपा, कुलपति द्वारा संयुक्त रूप से एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के दर्शन पर डी.लिट. करने एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार हेतु धानक्या, जयपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति, जयपुर की ओर से सम्मान प्रदान किया गया है। डाॅ कौशिक सिकन्दराराऊ तहसील के ग्राम नगरिया कपसिया के मूल निवासी है निवासी हैं। उन्हें मिले इस समान से सिकन्दराराऊ के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
डा. कमल कौशिक को यह सम्मान पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति, जयपुर (राजस्थान) के तत्त्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय के 103 वें जन्मोत्सव के अवसर पर समिति की ओर से प्रदान किया गया है। डाॅ. कौशिक द्वारा ‘‘एकात्ममानव दर्शन के प्रणेता- पं. दीनदयाल उपाध्याय‘‘ पर ग्रंथ तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय के दार्शनिक और शैक्षिक विचार एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनकी प्रासंगिकता‘‘ और ‘‘भारत के महान दार्शनिक पंव दीनदयाल उपाध्याय‘‘ पर पुस्तकें प्रकाशित करवा चुके हैं।
डाॅ. कमल कौशिक वर्तमान में श्रीकृष्ण इंटर कालेज, गोकुल के प्रधानाचार्य हैं। साथ ही राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उ.प्र. के प्रांतीय संयुक महामंत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा विभाग के संपर्क प्रमुख, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति, दीनदयालधाम, फरह मथुरा के महामंत्री और उ.प्र. भारत स्काउट और गाइड मथुरा के मुख्यायुक्त हैं।
डाॅ. कौशिक के सम्मानित होने पर डाॅ. मुकेश अग्रवाल संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, मुकेश शर्मा जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा, अंजना शर्मा, मनोज शर्मा जिला स्काउट मास्टर, गोविंद सिंह, हेमराज सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरीओम गुप्ता, गोवर्धन दास गुप्ता, वीरेंद्र कुमार शर्मा, जयवीर, निखिल अग्रवाल हिन्दी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित शूल, मयंक उपाध्याय, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सुभाष चन्द्र शर्मा, अवनीश शर्मा, पवन शर्मा, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments