जापान के PM Fumio Kishida की बाल-बाल बची जान!

जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) की सभा में जोरदार ब्लास्ट हो गया। हालांकि, किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशिदा के पास एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी गई थी। मामले में पश्चिमी जापान के वाकायामा में एक बंदरगाह पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

इस घटना का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि वाकायामा में इकट्ठा हुए पहले मीडियाकर्मी और अन्य लोग एक जोरदार धमाके के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।19 सेकंड के फुटेज में मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों को उस जगह से भागते हुए देखा गया जहां किशिदा के भी होने की खबर है। इस जगह पर बलास्ट के बाद चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया था।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, घटनास्थल पर विस्फोट जैसी आवाज सुनी गई। तुरंत ही पीएम फुमियो किशिदा को विस्फोट स्थल पर कवर कर लिया गया. घटनास्थल पर जमा हुए लोग भी इधर-उधर भागने लगे. वहीं के अखबार द जापान टाइम्स ने बताया कि वाकायामा शहर में प्रधानमंत्री का भाषण शुरू करने से ठीक पहले ब्लास्ट हुआ था।
घटना की तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, स्थानीय पुलिस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है इससे पहले जुलाई 2022 में एक अभियान कार्यक्रम के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. तब से जापान ने सुरक्षा बढ़ा दी गई है।