शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होममेरठगो-तस्कर अकबर बंजारा व सलमान की करीब 300 करोड़ की संपत्ति जब्त

गो-तस्कर अकबर बंजारा व सलमान की करीब 300 करोड़ की संपत्ति जब्त

अंतरराष्ट्रीय गो-तस्कर अकबर बंजारा व सलमान की करीब 300 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने अकबर के भाई समीम के खिलाफ चार्जशीट तैयार की है। पुलिस ने बताया दोनों भाई से असम पुलिस पहले ही बात कर चुकी है। जिसके आधार पर असम पुलिस ने अकबर के पिता पीरू बंजारा और भाई समीम को नामजद किया है। दोनों को असम पुलिस कई बार नोटिस भेज चुकी है। फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ला निवासी गो-तस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान 18 अप्रैल को असम पुलिस की कस्टडी में कोकराझाल नदी के पास उग्रवादियों के हमले में मारे गए थे। दोनों भाइयों को फलावदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वारंट पर पुलिस दे। असम पुलिस ने बताया रिमांड पर दोनों भाई से हथियार बरामद हुए थे। पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया था कि वह समुद्र के रास्ते से संरक्षित पशुओं का मीट बंग्लादेश, मिजोरम समेत कई अन्य देशों में सप्लाई किया करते थे। पाकिस्तान की आईएसआई से भी अकबर का कनेक्शन था

उग्रवादी हमले में दोनों भाई मारे गए थे। उसके बाद भी पुलिस ने अकबर बंजारा का गैंग रजिस्टर्ड कर दिया। अकबर बंजारा व उसके भाई सलमान की गैंगचार्ट में मौत दिखाई गई है। बताया गया कि गैंग की कमान अकबर के भाई समीम के हाथ में थी। अकबर की लिसाड़ीगेट में अवैध तरीके से अर्जित की दुकान पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। पुलिस जांच में शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में अकबर की अलीशान कोठी है। दो घर फलावदा कस्बे में है। 155 बीघा जमीन बहसूमा में, 20 बीघा महलका, 18 बीघा जमीन नारनौल, 20 बीघा जमीन मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में बताई गई है। असम में बांग्लादेश बॉर्डर पर अकबर का फार्म हाउस भी बताया गया है।
एसपी देहात केशव कुमार ने कहा है कि अकबर कि अवैध संपत्ति को चिह्नित कर ली है। अकबर और उसके भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर 14ए के तहत संपत्ति जब्त की जाएगी

अकबर और सलमान की मौत के बाद असम पुलिस ने उनके पिता पीरू और भाई समीम को मुकदमे में आरोपी बनाया है। असम पुलिस द्वारा दो बार पिता-पुत्र को नोटिस भेजा जा चुका है। आरोपी पिता-पुत्र फरार चल रहे है। दोनों की तलाश में असम पुलिस, फलावदा पुलिस दबिश दे रही है। एसओ फलावदा वरुण शर्मा का कहना है कि दोनों फरार है और उनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। पिता-पुत्र से पुलिस पूछताछ करेगी। जिसमें अभी कई राज खुलने बाकी है।

RELATED ARTICLES

12 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments