सिकंदराराऊ ।
सहकारी समितियों की स्थिति को लेकर किसान खासा परेशान है। महीनों से गेंहूँ तौल के लिए पड़ा है और किसान रात-रात भर जागकर अपने गेँहू की रखवाली कर रहा है। उक्त बातें किसानों की माँग पर ग्राम कपसिया की सहकारी समिति पर किसानों से बातचीत करने के बाद कर्मयोग सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष विवेकशील राघव ने कहीं।
इस दौरान किसानों ने बताया कि सचिव का एक्सीडेंट होने के चलते उनकी अनुपस्थिति के कारण महीनों से तौल नहीं हो पा रही है। प्रशासन द्वारा कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
राघव द्वारा इस दौरान उपजिलाधिकारी सहित खाद्य एवं विपणन अधिकारियों से बात की गई। अधिकारियों द्वारा दो दिन में व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया है। इस अवसर ओर प्रमुख रूप से कुलवीर यादव, पुष्पेंद्र शर्मा, शिवप्रताप पुंढीर, दिनेश यदुवंशी, अजय वर्मा, माधव उपाध्याय, प्रशान्त शर्मा, अरविंद सिंह मझले, रामनिवास कटारा आदि उपस्थित रहे।
हाथरस/सिकंदराराऊ (पवन पंडित )।
महाशिवरात्रि पर्व एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार...
अलीगढ़ सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स फेडरेशन का “लोकतंत्र और पत्रकारिता” विषयक प्रांतीय सम्मेलन
अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं...