शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमअलीगढ़खाना देने में हुई देर, पति ने पत्नी को मारी गोली

खाना देने में हुई देर, पति ने पत्नी को मारी गोली

अलीगढ़ से सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक जल्लाद पति ने गोली मारी। दरअसल पत्नी को खाना देने में जरा देरी हो गई, तो उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी। आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालात गंभीर बने हुए है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामला थाना सिविल लांइस के हाथी डूबा वाली गली का है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बयान दिया है। जिसके मुताबिक उसका पति असलम रोजाना उसके साथ मारपीट करता था। वह छत पर बैठ कर शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद वह नीचे आकर खाना मांगने लगा। जैसे ही उसकी पत्नी खाना लाने के लिए उठी। वह भी साथ में किचन में गया, किचन में पहले उसने कुकर में लात मारी। उसके बाद वह दूसरे कमरे में गया वहाँ से वह बंदूक उठा कर ले आया। उसके बाद उसने अपने बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भाग कर घर की तरफ आए। लोगों द्वारा घायल महिला को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पति फरार हो चुका था। पुलिस के मुताबिक गोली महिला के सीने में लगी है। पीड़ित महिला के परिवार की तरफ से 307 के तहत एफआईआर दर्ज करा दी गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर लिया है।

RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments