शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होमराजनीतिक्या मोदी सरकार समय से पहले करवा सकती है लोकसभा चुनाव?

क्या मोदी सरकार समय से पहले करवा सकती है लोकसभा चुनाव?

कांग्रेस ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को समय से पहले कराए जाने का अंदेशा जताया है। तो आइए जानते हैं। कांग्रेस नेता ने इसके पीछे की वजह क्या बताया?

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव समय से पहले कराए जा सकते हैं। उनका मानना है कि इस साल के आखिरी में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कभी भी आम चुनाव हो सकता है।

बता दें कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस समेत 26 विपक्षी दलों ने बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है। तो वहीं, इंडिया गठबंधन का मानना है कि आने वाला चुनाव लोकतंत्र और तानाशाही के बीच की लड़ाई है। बताया जा रहा है कि विपक्ष की गठबंधन में अभी तक कोई सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा नहीं की गई है जो कि इस एकजुट विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती है। 

क्या समय से पहले हो सकता है लोकसभा चुनाव?

आपको बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जल्दबाजी होने की बात को ध्यान में रखकर चुनावी समीकरण के साथ लोकसभा सीटों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त करना शुरू कर दिया है। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ के मंत्री रविन्द्र चौबे का कहना है कि मोदी सरकार समय से पहले चुनाव करवा सकती है। जैसा बीजेपी के तैयारियों से पता चलता है। इसके साथ कांग्रेस नेता ने कहा कि इसलिए पार्टी विधानसभा चुनाव के बैठकों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विचार विमर्श कर रही है। तो वहीं चौबे ने कहा कि हमारी भी तैयारी उसी प्रकार चल रही है।

कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

रविन्द्र चौबे का मानना है कि मोदी सरकार आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कई प्रोजेक्ट का लोकार्पण कर रही है। जैसा की उन्होंने छत्तीसगढ़ में पिछले महीने 7400 करोड़ के योजना की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ऐसे ही सभी चुनावी राज्य में करती आ रही है। कांग्रेस नेता का मानना है कि इसी वजह से सभी राज्यों में गृहमंत्री अमित शाह खुद दौरा कर रहे हैं और मोदी सरकार 2023 के चुनाव के साथ-साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments