सोमवार, दिसम्बर 4, 2023
होमराजनीतिक्या बीजेपी अकेले दम पर बना लेगी अपनी सरकार?

क्या बीजेपी अकेले दम पर बना लेगी अपनी सरकार?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो बड़े गठबंधन NDA और INDIA अपनी तैयारियों में सम्पूर्ण रूप से जुट गई है। देखना दिलचस्प ये होगा कि NDA और INDIA में कौन आगे रहेगा। किसको कितनी मिलेगी सीटें और किसकी बनेगी सरकार?

आपको बता दें कि 7 महीने बाद होने वाली लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह है। साथ ही उनके मन में कई सवाल भी होंगे। आगामी लोकसभा चुनाव अगर आज कराए गए तो देश में किसकी बन सकती है सरकार, किस गठबंधन को होगा फायदा, किसको नुकसान होने का अनुमान है। इस तरह से लोगों के मन में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अनेक सवाल है। लोगों के ऐसे सवाल को ध्यान में रखकर एक सर्वे किया गया। जिसके आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं।

ये सर्वे इंडिया टीवी CNX की ओर से आगामी चुनाव में लोगों का प्रवृत्ति देखने के लिए किया गया जिसमें आए नतीजों के मुताबिक PM मोदी की अगुवाई वाले NDA अलायंस को बहुमत मिलने का अनुमान है। तो वहीं INDIA गठबंधन उससे काफी पीछे रहते दिखाई दे रहा है। हालांकि आंकड़ों के आधार पर NDA और BJP को 2019 की तुलना में कुछ सीटों की कमी हो सकती है। जबकि कांग्रेस को अगले साल होने वाले चुनाव में कुछ हद तक फायदा होने की आसार है।

सर्वे में आए नतीजों के मुताबिक NDA को कुल 543 लोकसभा सीटों में से 318 सीट पर जीत मिलने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि 2019 चुनाव के मुकाबले NDA की सीटों में गिरावट होने की संभावना भी है। तो वहीं  NDA को पिछले चुनाव में 353 सीटें मिली थी। इस मुकाबले में इसे 35 सीटों का नुकसान हो सकता है।

ऐसे में अगर अकेले दम पर BJP की बात करें तो लोकसभा चुनाव 2019 के मुताबिक 13 सीटों की कमी के साथ 2024 में 290 सीटें मिलने का अनुमान भी है। बता दें कि बीजेपी को 2019 चुनाव में कुल 303 सीटों पर जीत मिली थी। इससे तो यही मालूम होता है कि बीजेपी अपने दम पर भी अगले साल केंद्र में सत्ता हासिल कर सकती है।

वोट शेयर

BJP- 42.5 फीसदी

NDA- 57.5 फीसदी

INDIA- 24.9 फीसदी

अन्य- 32.6 फीसदी

INDIA को कितनी सींटे मिलेगी?

BJP नीत NDA अलायंस को सत्ता से बेदखल करने के लिए बनी एकजुट विपक्षी का INDIA गठबंधन को सर्वे में 175 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। जबकि आंकड़ों के मुताबिक INDIA गठबंधन केंद्र में सरकार तो नहीं बना पाएगा। तो वहीं अकेले कांग्रेस की बात करे तो देश की सबसे पुरानी पार्टी को 66 सीटें मिलने का अनुमान है। 2019 के आम चुनाव के हिसाब से कांग्रेस को 14 सीटों का फायदा हो सकता है। जिसमें 52 सींटे मिली थी। सर्वे में अन्य को कुल 50 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Rodneywirty on Blog Post Title
Rodneywirty on Blog Post Title
Rodneywirty on Blog Post Title
Rodneywirty on Blog Post Title
Jasonvab on Blog Post Title
Michaeldox on Blog Post Title
Jasonvab on Blog Post Title
ErnestTab on Blog Post Title
Rodneywed on Blog Post Title
Rodneywed on Blog Post Title