शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमब्रजकिशोरी दिवस पर स्वस्थ रहने के दिये टिप्स

किशोरी दिवस पर स्वस्थ रहने के दिये टिप्स

-किशोरियों को दिया खान-पान के साथ स्वास्थ रहने का ज्ञान

किशोरी दिवस: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरी दिवस मनाया गया। इस दौरान किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही किशोरी हेल्थ कार्ड भी बनाए गए। 

किशोरी दिवस: पर किशोरियों के स्वास्थ्य और खून की जांच की गई। हर किशोरी को हेल्थ कार्ड जारी किया गया।
11 से 14 वर्ष की सभी किशोरियों की ऊंचाई व वजन की भी माप की गई। इस कार्यक्रम में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम ने अहम भूमिका निभाई। जांच में जो किशोरियां एनीमिक पायी गईं, उन्हें अगले चरण में जांच के लिए फिर से बुलाया गया। किशोरियों को एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोलियों के सेवन और खान-पान संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूलन जाने वाली किशोरियों की जांच एएनएम द्वारा उप केंद्र पर सुबह के सत्र में की गई।

बरतें सावधानी:

  आयरन की गोलियों का सेवन दूध व चाय के साथ नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो जाता है। आयरन फोलिक एसिड की  गोलियों का सेवन, विटामिन सी युक्त आहार जैसे नीबू संतरा, आदि के साथ किया जाना चाहिए ताकि आयरन का अवशोषण सुचारु रूप से हो सके। भोजन में पालक, मेथी, बथुआ, सरसों, गुड़ आदि की मात्रा बढाएं क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है। अंकुरित दालों को हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ पकाकर खाना चाहिए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) डी.के. सिंह ने बताया कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरी दिवस मनाया गया। इस दौरान किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। एनीमिया वाली किशोरियों को खान- पान पर ध्यान देने के बारे में जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments