शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमअलीगढ़कासगंज में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुखों...

कासगंज में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुखों का जोरदार स्वागत

कासगंज (ब्रजांचल  ब्यूरो /डॉ विनय शौनक )।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुखों का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। भाजपा जिला कार्यालय को फूलों से सजाया गया इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी को स्मृति चिन्ह देकर गले में पटका पहना कर स्वागत किया।

सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप ने कहा मेरा लक्ष्य रहेगा कि मैं जिले के प्रत्येक गांव तक मोदी योगी की विकास की योजनाओं को पहुंचाऊ। भाजपा का संकल्प है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचना चाहिए। सभी सदस्यों के साथ मिलकर पूरे जिले में विकास के साथ काम किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने कहा भारतीय जनता पार्टी कासगंज को पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है इस विजय का श्रेय मोदी योगी सरकार की विकास की योजना और जन प्रतिनिधियों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है।

मंच पर मौजूद लोगों ने सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, गौरी शंकर शर्मा,डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, अनिल पुंडीर, श्याम सुंदर गुप्ता,सतेंद्र कश्यप बॉबी, प्रवेंद्र आना, मौजूद रहे।मंच का संचालन कृष्णकांत वशिष्ट ने किया। 

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सुरेश माहेश्वरी,महेंद्र सिंह बघेल,महेंद्र सिंह राणा, केत सिंह वर्मा,शिवकुमार भारद्वाज, बृजेश वर्मा,डीएस पाल,सीमा शाक्य,मिथिलेश वर्मा, योगेंद्र चौहान,रविंद्र ब्रह्मचारी,डॉ सांत्वना पाराशर, बृजेश वर्मा,सर्वेश दुवे,अमित बाबा, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

9 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments