कासगंज (ब्रजांचल ब्यूरो/डा विनय शौनक )।
जनपद में 26 जनवरी के अवसर पर प्रभात फेरी के साथ ही सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, स्कूल,आदि पर पूरे उत्साह के साथ तिरंगा फहराया गया।
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने 8.3० बजे कलैक्टरेट स्टाफ़ के साथ कार्यालय पर तिरंगा फहराया तथा अपने मार्मिक संदेश में कहा कि पिछले समय में हमने बहुत विपरीत परिस्थितियों का सामना किया। बहुत से करीबियों को समय ने हमसे छीन लिया लेकिन सभी के सहयोग से हमने परिस्थितियों को अनुकूल बनाया और जनपद को विशिष्ट स्थान प्राप्त हुआ। हम लोग सभी जिम्मेदारी प्राप्त लोग है हमें पूरे प्रयास के साथ आम जन को सहयोग करने की जरूरत है, ईश्वर कम लोगों को दूसरों के काम आने लायक बनाते हैं अत : पूरे मनो योग से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुचाने की जरूरत है। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्र गान गाने वाली छात्राओं एवं दौड़ में भागीदारी करनेवाली छात्राओं को पुरुस्कृत किया। इस के बाद जिलाधिकारी ने जन प्रतिनिधियों के साथ पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली, भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने तिरंगा फहराया जहाँ जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी सहित बडी़ संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिकन्दराराऊ के व्यस्ततम भुस मंडी बाजार की घटना
सांडों की आपसी लड़ाई के कारण काफी देर तक थमी रही बाजार की रफ्तार
सिकन्दराराऊ (हाथरस)।
कस्बे के सबसे...
तहसील परिसर की सड़कें भी हुईं क्षतिग्रस्त
बैनामा कराने आए लोगों की कार का पहिया धंसा, स्थानीय लोगों की मदद से निकला वाहन
सिकंदराराऊ (हाथरस)।
नगर में...