शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमब्रजकांवड़ यात्रा से पहले डायवर्जन का करें प्रचार: डीएम

कांवड़ यात्रा से पहले डायवर्जन का करें प्रचार: डीएम

गाजियाबाद, 12 जुलाई (वेबवार्ता)। कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कई मार्गों पर स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा। सावन माह में भोलनाथ के भक्तों की कांवड़ यात्रा में शहर से भी बड़े पैमाने पर कांवडि़ये निकलते हैं।

शुक्रवार को जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने डासना फ्लाईओवर, मसूरी फ्लाईओवर, वहीं मुरादनगर, गाजियाबाद, मोहन नगर व साहिबाबाद के रूट का सघन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अपने भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग की व्यवस्था सही कराने को कहा। मुरादाबाद-गाजियाबाद मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के संबंध में काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने ट्रैफिक के संबंध में निर्देश दिए कि जहां-जहां पर मार्गों का डायवर्जन किया गया है। वहां पर साइन बोर्ड सही तरीके से लगाए जाएं ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि तत्काल प्रभाव से पैच मरम्मत तथा सड़क पर मरम्मत के कार्य को पूर्ण कराया जाए। मुरादनगर में बैरीकैडिंग व प्रकाश व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के जो भी डायवर्जन होने हैं, उनकी जानकारी सामान्य जन तक पहले से पहुंचाई जाए। साथ ही जहां कहीं भी मार्गों पर कट लगने हैं, उन्हें तुरंत चिह्नित किया जाए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, नगर आयुक्त दिनेश चंद्र, एसपी सिटी श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments