मंगलवार, दिसम्बर 5, 2023
होमब्रजकला शिक्षक नवाजे जाएंगे कलाश्री सम्मान से

कला शिक्षक नवाजे जाएंगे कलाश्री सम्मान से

लखनऊ, 30 सितंबर (वेबवार्ता)।

राज्य ललित कला अकेडमी उत्तर प्रदेश की आर्ट गैलरी में चार से छह अक्टूबर तक कला आचार्य कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार, अशोक कटारिया मौजूद रहेंगे। प्रदर्शनी में राजधानीऔर अयोध्या मंडलों के कला शिक्षकों द्वारा तैयार की मूर्तिशिल्प, ग्रॉफिक, सिरेमिक, रेखांकन और पेंटिंग की 52 कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगेगी। अकेडमी सचिव डॉ यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि प्रतिभागी शिक्षकों को चयनित कर उनको कलाश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कला शिक्षकों को मंच देने के लिये 2017 में अकेडमी ने कला आचार्य प्रदर्शनी को शुरु किया। इसके बाद 2018 में प्रदेश के आठ स्थानों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस साल 11 जगहों पर प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

AaronMet on Blog Post Title
Grahamjoits on Blog Post Title
TracySAK on