थाना क्षेत्र में पनैठी गंगीरी रोड पर कौडियागंज मोड़ के पास गुरूवार शाम एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव कनकपुर निवासी हरेंद्र कुमार (35) पुत्र मोतीलाल गुरूवार को बाइक से थाना बरला के गांव खुसावली अपनी ससुराल जा रहा था। पिलखना रोड पर कौडियागंज मोड़ के पास शाम पांच बजे कासगंज की ओर से आ रही एक एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक हरेंद्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है हरेंद्र ने अपने पीछे पत्नी सीमा देवी एवं तीन बच्चे सपना, पवन व भूमि को रोते बिलखते छोड़ा है।
हाथरस।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी...