सोमवार, दिसम्बर 4, 2023
होमब्रजउप्र में आठ नदियों में हो रहा 40 पुलों का निर्माण

उप्र में आठ नदियों में हो रहा 40 पुलों का निर्माण

लखनऊ, 13 जुलाई (वेबवार्ता)।

उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 में राज्य की आठ नदियों में 40 पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि लोगों की परेशानियों को देखते हुये राज्य की आठ नदियों में 40 पुलों को निर्माण सेतु निगर द्वारा किया जा रहा है। इसके लिये 2,787 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत आने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि राज्य सेतु निगम प्रदेश में गंगा नदी पर सात, रामगंगा नदी पर तीन, यमुना नदी पर दस, घाघरा नदी पर पांच, बेतवा नदी पर दो, गोमती नदी पर 11, केन तथा चम्बल नदी एक एक पुलों का निर्माण किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि गंगा नदी पर बन रहे पुलों पर 1028 करोड़ 78 लाख रूपये, रामगंगा नदी पर बन रहे पुलों पर 121 करोड़ 79 लाख रूपये, यमुना नदी पर बन रहे दस पुलों पर 492 करोड़ 67 लाख रूपये, घाघरा नदी पर बन रहे पांच पुलों पर 774 करोड़ 83 लाख 76 हजार रूपये, बेतवा नदी पर बन रहे पुलों पर 111 करोड़ 75 लाख रूपये, गोमती नदी पर बन रहे पुलों पर 154 करोड़ 54 लाख रूपये, केन नदी पर बन रहे पुल पर 41 करोड़ 64 लाख रूपये और चम्बल नदी पर बन रहे पुल पर 61 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत आयेगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

TracySAK on Blog Post Title
Rodneywirty on Blog Post Title
Rodneywirty on Blog Post Title
Rodneywirty on Blog Post Title
Rodneywirty on Blog Post Title
Jasonvab on Blog Post Title
Michaeldox on Blog Post Title
Jasonvab on Blog Post Title
ErnestTab on Blog Post Title
Rodneywed on Blog Post Title
Paaewj on