शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
होमGadgetsइस दिन से Apple का बड़ा Tech Event होगा शुरू

इस दिन से Apple का बड़ा Tech Event होगा शुरू

Apple Tech Event: WWDC 2023 में ही iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 की लॉन्चिंग हो सकती है। iOS 17 के साथ कंपनी कई छोटे बड़े बदलाव कर सकती है। iOS 17 के साथ iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 की लॉन्चिंग भी हो सकती है।

 

एपल का वर्ल्ड वाइड डेवलपर (WWDC 2023) आज यानी पांच जून से शुरू होने जा रहा है। WWDC 2023 का आयोजन हर साल होता है। वैसे तो यह एपल का एक सॉफ्टवेयर इवेंट है, लेकिन इसमें कई तरह के हार्डवेयर प्रोडक्च भी लॉन्च होते हैं। इस बार WWDC 2023 का आयोजन 5-9 जून के बीच होने जा रहा है।

 

कैसे देख सकते हैं Apple WWDC 2023?

Apple अपने इस WWDC 2023 का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर करेगा। इसके अलावा एपल की आधिकारिक साइट पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा। आप सफारी, क्रोम और Microsoft Edge ब्राउजर पर WWDC 2023 को लाइव देख सकते हैं। एपल की साइट पर ‘Watch Now’ का बटन भी लाइव हो गया है।

 

कब से होगा WWDC 2023 का प्रसारण?

भारतीय समयानुसार WWDC 2023 का लाइव प्रसारण रात के 10:30 बजे से शुरू होगा। इवेंट की शुरुआत एपल के सीईओ टीम कुक के कीनोट के साथ होगी। एपल के इस इवेंट का प्रसारण कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में बने एपल पार्क के कैम्पस से होगा।

 

Apple WWDC 2023 से क्या हैं उम्मीदें?

एपल के इस मेगा इवेंट में Reality Pro AR हेडसेट से भी पर्दा उठ सकता है। कंपनी ने इसके लिए कई कई वर्चुअल रियलिटी एक्सपर्ट को आमंत्रित किया है। आमंत्रित लोगों की लिस्ट में VR टेक्नोलॉजी-केंद्रित पब्लिकेशन और रोड टू VR, UploadVR और नॉर्मन चैन जैसे पत्रकार शामिल हैं। वीआर और एक्सआर क्रिएटर और पब्लिकेशन के इनवाइट से इस बात का दावा और पुख्ता हो जाता है कि कंपनी इस इवेंट में मिक्स रियलिटी हेडसेट को पेश करने वाली है। 

 

पिछले कई महीनों में इस मिक्स रियलिटी हेडसेट को लेकर दावे किए जा रहे हैं। दावा है कि इसे रियलिटी प्रो कहा जाएगा। हेडसेट कथित तौर पर एक यूजर्स की आंखों के काफी करीब होगा और उन्हें अपने सराउंडिंग देखने के लिए बाहरी कैमरों की मदद से वर्चुअल वर्ल्ड देखने की सुविधा देगा।

 

देखने मिलेगी iOS 17 की झलक

एपल अपने मेगा इवेंट में iOS 17 को भी पेश करेगा। इसके साथ कंपनी नई फीचर्स को भी पेश कर सकती है। वहीं WWDC 2023 में ही iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 की लॉन्चिंग हो सकती है। iOS 17 के साथ कंपनी कई छोटे बड़े बदलाव कर सकती है। iOS 17 के साथ iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 की लॉन्चिंग भी हो सकती है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments