शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमआगराआगरा मर्डर: बुजुर्ग दंपति की हत्या, चारों तरफ खून ही खून

आगरा मर्डर: बुजुर्ग दंपति की हत्या, चारों तरफ खून ही खून

आगरा जिले का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पिनाहट थाना से 250 मीटर दूर एक गली में सुरेश चंद्र गुप्ता 75 और उनकी पत्नी कृष्णा देवी की घर में बेरहमी से हत्या कर लूट कर ली गई। रविवार दोपहर को दोनों दंपति के शव पहली मंजिल पर पड़े मिले। जिस किसी ने भी शव पड़े देखे उनकी रूह कांप गई। इस दोहरे हत्या कांड के बाद आस पास के लोगों में इस वारदात को लेकर आक्रोश है इस घटना के बाद सभी व्यापारियों ने शोक में बाजार को बंद रखा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस घटना की जांच के लिए तीन टीमें गठित की है। मृतक दंपति के बटे की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तहरीर में 15 लाख रुपये व 15 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात लूट ले जाने की बात तहरीर में लिखी है।
मोहल्ला मार निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता की घर के पास कुछ ही मीटर की दूरी पर तेल मिल और आढ़त है। बेटा मुकेश गुप्ता बल्केश्वर कालोनी में रहता है। पड़ोसी कमलेश गुप्ता ने बताया कि सुरेश चंद्र गुप्ता रोजाना सुबह 10 बजे तक तैयार होकर मिल चले जाते थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे तक सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी घर से बाहर नहीं निकले। इस पर उनको कुछ संदेह हुआ। तो फिर वे घर में अंदर गए। पहली मंजिल पर एक कमरे में बेड पर सुरेश चंद्र खून से लथपथ पड़े हुए थे। कृष्णा देवी फर्श पर पड़ीं थीं। यह देखकर मैंने पुलिस को तुरत सूचना दी। जिसके कुछ ही देर बाद पुलिस पहुंच गई। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

2 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments