अलीगढ़ में ए.आई.एस.एम.एन.एफ. का प्रांतीय सम्मेलन होगा ऐतिहासिक

फेडरेशन की जिला अलीगढ़ के नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज धीरज।

* जिला अलीगढ़ की इकाई का हुआ गठन
* जितेंद्र वार्ष्णेय अध्यक्ष और मुकेश सिंह बनाएं गए महासचिव

अलीगढ़। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन,नई दिल्ली की जिला अलीगढ़ की इकाई का गठन मंगलवार को गांधी पार्क चौराहा स्थित सिटी क्लब में किया गया।

ए.आई.एस.एम.एन. फेडरेशन के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज धीरज ने बताया कि फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स. गुरिंदर सिंह (दिल्ली), राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न(लखनऊ) और प्रदेश अध्यक्ष सुहेब अहमद (गोरखपुर) के निर्देश पर अलीगढ़ प्रदर्शनी में 28 जनवरी को प्रस्तावित प्रांतीय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। जिसकी सफलता के लिए जिला अलीगढ़ की फेडरेशन की इकाई का गठन कर दिया गया है। जिसमें देश- प्रदेश से अनेकों गणमान्य अतिथि सम्मिलत रहेंगे।

फेडरेशन के अलीगढ़ मंडल महासचिव योगेश भारद्वाज ने बताया कि अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज धीरज के निर्देश पर फेडरेशन में जिला अलीगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय( सशक्त प्रभात) ,महासचिव मुकेश कुमार सिंह (अलीगढ़ सम्राट), कोषाध्यक्ष प्रशांत हितैषी( दैनिक प्रकाश) के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शर्मा( सी न्यूज ब्यूरो) , उपाध्यक्ष प्रतीक सुहृद ( दैनिक प्रावदा) और बी एन शर्मा( स्वतंत्र चेतना) , सचिव जाकिर भारती( डिटेक्टिव रिपोर्टर) और हरि सिंह यादव( बीमारियों से जंग) , कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र सिंह पाल( प्रखर शिखर), प्रतीक वार्ष्णेय( अमर प्रकाश), पुष्पेंद्र सिंह( डी एन ए न्यूज ),दीपक राजपूत(लोकमत) आदि को नियुक्त किया गया।जबकि बालकिशन बल्लो , विवेक वार्ष्णेय,अक्षय गुप्ता,सतवीर यादव आदि को आमंत्रित सदस्य बनाया गया। वहीं सलाहकार मंडल में सुबोध सुहृद, संजय कुमार,सुरेन्द्र कुमार शर्मा, आर पी शर्मा , कुं. आरिफ अली आदि को रखा गया है।
मंगलवार को सभी पदाधिकारियों की पद नियुक्ति के बाद उन्हें सम्मानित किया।