शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमअलीगढ़अलीगढ़: गृहकर को लेकर शुरु हुई जंग , नगर आयुक्त अकेले पड़ते...

अलीगढ़: गृहकर को लेकर शुरु हुई जंग , नगर आयुक्त अकेले पड़ते दिखाई दे रहे

जिले में लंबे समय से ग्रह कर को लेकर चल रही बातचीत अब प्रदर्शन में तब्दील हो चुकी है। जिसको लेकर लगातार नगर आयुक्त व नगर के मेयर के साथ ही सभासदों का भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। एक खेमें में नगर आयुक्त अकेले पड़ते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं दूसरे खेमे में सभासद व नगर के मेयर खड़े नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर विरोध प्रदर्शन तेजी से शुरू हो गया है।

क्या है मामला

कृष्णाजलि सभागार में नगर निगम का अधिवेशन हुआ। जिसमें गृह कर को निरस्त करने के साथ ही ग्रहकर में 20% की छूट सहित, अन्य प्रस्ताव पेश किए गए। इन सभी प्रस्तावों का समर्थन किया है। गृह कर की अनियमितताओं की समीक्षा की जाएगी, अगर कोई खामी पाई जाती है तो सुधार किया जाएगा। वही अधिवेशन के दौरान अधिवेशन स्थल के बाहर विरोध में संयुक्त व्यापार संघ ने प्रदर्शन किया।

पिछले दिनों गृहकर में वृद्धी की गई थी। लेकिन कोविड काल सभी व्यवसाय बंद थे। जिससे लोगों की आमदनी पर असर पड़ा था। ग्रहकर के बढ़े एरियर को निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान 2022 -23 गृहकर बढ़कर जीआईएस सर्वे कराया जा रहा है। लेकिन इसमें भी गलतियां होने के संभावना है। इसके लिए व्यक्तिगत लोगों को बिल देकर संज्ञान में लाया जा रहा है, कि इसमें अगर कोई गलतियां हो तो उसे संसोधित करा ले।

कर वृद्धी हो गी कम

इसके लिए नगर निगम लगातार कैंप लगा रहा है यह कैंप अगले चार-पांच महीने चलाए जाएंगे। किसी को भी बढ़ा हुआ टैक्स देने की जरूरत नहीं है। नगर निगम समाचार पत्रों के माध्यम से लगातार रेट प्रकाशित करा रहा है। अगर किसी को लगता है कि उनके एरिया का गलत माप हुआ है। तो उसे वह नगर निगम के संज्ञान में लाएं। वह ऑनलाइन भी अपने एरियर रेट की जानकारी ले सकते हैं। गलती को तत्काल संशोधित कराया जाएगा। इसके अलावा संशोधित टैक्स दोगुना करके उस पर 20 प्रतिशत  की छूट दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments