सोमवार, दिसम्बर 4, 2023
होमअलीगढ़अलीगढ़ के मोरिस रोड पर पकड़े गए हुक्का बार, सभी आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ के मोरिस रोड पर पकड़े गए हुक्का बार, सभी आरोपी गिरफ्तार

क्वार्सी क्षेत्र के मोरिस रोड पर देर रात दो हुक्का बार पकड़े गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां कैफे हाउस और फ्लेवर्ड हुक्के की आड़ में तंबाकू युक्त हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने संचालकों व चार और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हुक्का बार परिसर में बड़ी मात्रा में हुक्का में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की। वहीं, पुलिस को देखते ही किशोरी व युवक भाग गए। सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया मोरिस रोड पर श्रम कार्यालय वाली गली में डेयरडेविल्स कैफे व नेक्स्ट राउंड कैफे का संचालन हो रहा था। इन दोनो कैफे में फ्लेवर्ड हुक्का की आड़ में तंबाकू युक्त हुक्के का उपयोग किया जा रहा था। सूचना मिलने पर यहां जब पुलिस ने पहुंच कर जांच की तो डेयरडेविल्स कैफे से 7 पाइप, 5 हुक्का, 6 चिलम, 4 बर्नर, 1 डिब्बी तंबाकू, कोयला आदि बरामद किए गए। मौके पर ही इसका संचालन करने वाले दीपक निवासी मुकुंदपुर गांधी पार्क को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही राउंड कैफे से 7 पाइप, 1 चिलम चीनी मिट्टी, आधा किलो 1 चिमटी कोयला, रखने वाला एक स्टैंड प्लेट आदि बरामद किए गए। यहां से संचालक सौरभ निवासी एटा चुंगी गांधी पार्क और कर्मचारियों  को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि, वे लंबे समय से इस हुक्का का संचालन कर रहे थे।

क्वार्सी में इन सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर में इस तरह के कैफे लंबे समय से संचालित हो रहे हैं। पिछले महीने पुलिस ने मोरिस रोड पर इसी तरह का एक कैफे पकड़ा था। इनमें युवाओं और किशोरियों को नशे की लत लगा दी जाती है। इसके बदले इन सभी युवाओं से मोटी रकम वसूल की जाती है। सीओ ने कहा कि, ऐसे किसी भी कैफे का संचालन  होने नहीं दिया जाएगा। इसे लेकर लगातार आस-पास के क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

88 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Rodneywirty on Blog Post Title
Rodneywirty on Blog Post Title
Rodneywirty on Blog Post Title
Rodneywirty on Blog Post Title
Jasonvab on Blog Post Title
Michaeldox on Blog Post Title
Jasonvab on Blog Post Title
ErnestTab on Blog Post Title
Spptwj on